Ghatsila News: सावनाडीह में बाइक-स्कूटी की टक्कर, महिला समेत चार घायल
घाटशिला, सितम्बर 30 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के सावनाडीह गांव के समीप मंगलवार को बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, जादूगोड़ा की ओर से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर पोटका की ओर आ रहे थे। इस दौरान सावनाडीह गांव के समीप एक महिला स्कूटी से सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि स्कूटी सवार मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.