घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच तो हर साल होती है, पर कार्रवाई उस तरह नहीं हो पाती कि मिलावटखोरों को सबक मिल सके। घाटशिला अनुमंडल के कई दुकानों में आये दिन जांच के नाम पर अधिकारी आते हैं, और जांच कर खराब मिठाई के सैंपल अपने साथ ले जाते हैं और इसे रांची भेजने की बात कहते हैं, लेकिन बाद में संबंधित दुकानदारों पर क्या कारवाई होती है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। जानकारी के अनुसार, दीपावली को लेकर बाजार में व्यापक पैमाने पर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं, पर इनके पीछे के खेल को समझना आमलोगों के लिए बहुत मुश्किल है। इन दुकानों में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नियमित रूप से घाटशिला अनुमंडल के मिठाई दुकानों की जांच करते हैं और अब जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। पर्व के समय इन ज...