घाटशिला, सितम्बर 7 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश और भयंकर चक्रवात से गोपालपुर पंचायत में बेघर हुए विस्थापितों को सहारा देने के लिए सामाजिक संस्था तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट आगे आई है। ट्रस्ट की ओर से रविवार को प्रभावित परिवारों के बीच एक दर्जन से अधिक तिरपाल का वितरण किया गया। वहीं संस्था की कोषाध्यक्ष सह ट्रस्टी डॉ. बिनी षाड़ंगी ने आपदा की इस घड़ी में पंचायत अध्यक्ष खंडपात्र को ये तिरपाल सौंपे, ताकि संकटग्रस्त ग्रामीणों को तुरंत सुरक्षित छत मिल सके। इस दौरान युवा झामुमो नेता आशीष मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई जिससे ग्रामीणों को इस मुश्किल वक्त में बड़ी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...