घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: यूसील नरवा पहाड़ यूनिट के खिलाफ स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति, हितकू की ओर से शुक्रवार रात से जारी अनिश्चितकालीन चक्का जाम सोमवार शाम से स्थगित कर दिया गया। यूसील प्रबंधन और समिति के बीच सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा की उपस्थिति में हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष अशोक दास ने कहा कि समझौते के तहत आगामी 12 नवंबर को प्रबंधन और समिति के बीच दोबारा वार्ता होगी, जिसमें सात स्थानीय लोगों को ठेका (कॉन्ट्रैक्टर) के माध्यम से रोजगार देने पर सहमति बनाने की बात कही गई है। कहा कि प्रबंधन की ओर से सात लोगों को रोजगार देने के संबंध में आश्वासन दिया गया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: मजदूरों ने प्रबंधन को 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम इसी आधार पर फिलहाल चक्का जाम को स्थगि...