घाटशिला, सितम्बर 1 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर टोल प्लाजा से नरसिंहगढ़ तक अतिक्रमित भूमि से स्थाई एवं अस्थाई निर्माण हटाने के संबंध में दिए गए सात दिवसीय मियाद सोमवार को पूरी हो गई। अधिकांश स्थाई निर्माण कर्ताओ ने अपने-अपने भवन का चिन्हित सीमा तक अतिक्रमण हटा लिया। अस्थाई दुकानदारों ने सांसद एवं विधायक से मांग की है। धालभूमगढ़ में बाजार के नाम पर कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां ये शिक्षित बेरोजगार बैठकर अपनी जीवन यापन के लिए व्यवसाय कर सके और ना ही सरकार के पास इनको देने के लिए कोई नौकरी है। धालभूमगढ़ के विकास में सबसे बड़ी बाधा वन भूमि आती है। यदि सांसद और विधायक केंद्र सरकार से या वन विभाग से प्रत्येक दुकानदार को एक निश्चित सीमा की दुकान बनवाकर और उसकी मासिक राशि तय कर उपलब्ध क...