Ghatsila News: सांसद की पहल से मोहनडेरा में 24 घंटे के भीतर लगा नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल
घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड के मोहनडेरा गांव में कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर महज 24 घंटे के भीतर गांव में 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल सहित दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत घोष ने सांसद विद्युत वरण महतो को स्थिति से अवगत कराया।
ट्रांसफार्मर की स्थापना सांसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.