घाटशिला, अक्टूबर 29 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत अंतर्गत चौठिया गांव में धान काटने के दौरान बसंती टुडू (45) नामक महिला को सियाल चांदा(रसल वाइपर) नामक जहरीले सांप ने डस लिया था। घटना विगत मंगलवार सुबह की है। सांप के काटने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ले गए। यहां बुधवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...