घाटशिला, अगस्त 5 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड अंतर्गत कालकापुर पंचायत के बागान टोला में जहरीले सांप के डसने से 15 वर्षीय किशोर पवन भकत की मौत हो गई। मृतक की पहचान बागान टोला निवासी सुदीप भकत के पुत्र पवन भकत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात घर में अचानक एक जहरीला सांप दीवार पर चढ़ गया। इसी दौरान सांप ने पवन भकत को डस लिया। परिजन बिना समय गंवाए उसे इलाज के लिए टीएमएच ले गए। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत पवन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, पवन को बचाने के लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: बगोदर के खेतको में सर्पदंश से 4 साल की बच्ची की मौत अस्पताल में इलाज के बाद भी जब उसकी जान नहीं बच सकी तो परिजन उसे लेकर घर लौटे। इसके बाद परिजनों द्वारा घंटों तक झाड़...