Ghatsila News: सांप के काटने से काठालिया गांव की महिला की मौत
घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के काठालिया गांव के ग्राम प्रधान मानिक चंद्र किस्कू की पत्नी सरला किस्कू की जहरीले सांप के काटने से पश्चिम बंगाल के झारग्राम अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी। विगत 25 जुलाई को खेत में काम करने के दौरान महिला को सियाल चांदा नामक जहरीले सांप ने काट लिया था। इलाज के लिए सरला किस्कू को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। स्थिति गंभीर होने पर पश्चिम बंगाल के झारग्राम अस्पताल में रेफर किया गया था। पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद शव को घर लाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Araria News: नाथपुर में सर्पदंश से महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.