Ghatsila News: सांपों की देवी मां मनसा की हुई पूजा-अर्चना
घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहुलिया पंचायत अंतर्गत पांचाडो गांव में सार्वजनिक मां मनसा पूजा कमेटी ने तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का शुभारंभ किया। इसे लेकर गांव में उत्साह व भक्ति का माहौल है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने स्थानीय तालाब से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने पारंपरिक कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं, सपेरों ने गले में जीवित सांप लेकर पारंपरिक करतब दिखाये। पुजारी ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मां मनसा की आराधना करायी। व्रतधारी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पूजा में शामिल होकर परिवार की सुख-शांति और समाज की समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.