घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा । यूसील स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को अध्यक्ष अशोक दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की स्थानीय युवाओं के अधिकार, रोजगार और न्यायसंगत मांगों के लिए आगे भी पूरी मजबूती के साथ कंपनी प्रबंधन के समक्ष आवाज़ उठाई जाएगी। संगठन का उद्देश्य हर एक स्थानीय एवं प्रभावित युवा और युवती को उसके हक और अधिकार के लिए हर कानूनी और सकारात्मक सफल प्रयास करना। यह भी तय किया गया कि जो साथी संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर ईमानदारी से अपना समय, सहयोग और योगदान देंगे, उनके रोजगार से जुड़ी वैध जानकारी, मार्गदर्शन और संगठनात्मक सहयोग में प्राथमिकता के साथ हरसंभव सहायता करने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...