Ghatsila News: सबर बस्तियों के 10 हजार लोगों की होगी मलेरिया जांच, दो हजार किट मिली
घाटशिला, जुलाई 8 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया के मामलों को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी सक्रिय हो गया है। मलेरिया की रोकथाम को मंगलवार को डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घाटशिला प्रखंड कार्यालय में मैराथन बैठक की। इसके साथ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया।बैठक में प्रखंड की मलेरिया प्रभावित पंचायतों एवं गांवों में घर-घर जाकर जांच अभियान चलाने की रूपरेखा तय की गई। इसमें बताया कि अभियान के तहत झांटीझरना पंचायत की सभी सबर बस्तियों में लगभग 9 से 10 हजार लोगों की मलेरिया जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को गति देने के लिए घाटशिला प्रखंड को तत्काल दो हजार मलेरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.