Ghatsila News: सफाई कर्मियों को अपशिष्ट प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण
घाटशिला, अक्टूबर 1 -- Ghatsila News: चाकुलिया। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट द्वारा बुधवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों को ठोस कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन तथा तरल अपशिष्ट के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण के संबंध में आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सफाई कर्मियों को गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरे का सुरक्षित संग्रहण, परिवहन, प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन, पुनर्चक्रण तथा तरल अपशिष्ट के उचित निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कार्य के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर भी विशेष जोर दिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.