Ghatsila News: सनातनी युवा मंच 16 को करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
घाटशिला, अक्टूबर 13 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर मानव सेवा को सर्वोपरि रखते हुए सनातनी युवा मंच की ओर से 16 अक्टूबर को स्थानीय केएनजे उच्च विद्यालय मैदान में सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन महतो और मंच के सदस्यों की बैठक हुई। यह शिविर बहरागोड़ा के विधायक सह मंच के मुख्य संरक्षक समीर कुमार मोहंती के दिशा-निर्देश पर आयोजित हो रहा है। पूजा के दौरान जरूरतमंद मरीजों और थैलेसीमिया पीड़ितों को रक्त की कमी न हो, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। विधायक ने क्षेत्र वासियों और विशेष कर युवाओं से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर रक्तदान करने की अपील की है। शिविर में रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण की व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.