घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: चाकुलिया। कालियाम पंचायत के सनडांगरी गांव में हर घर नल जल योजना के अंतर्गत जलमीनार एवं पाइप लाइन के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना विगत 10 दिन से बंद है। मोटर खराब होने के कारण जलमीनार में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। इससे ग्रामीणों के घरों तक नियमित रूप से नल के माध्यम से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके कारण गांव के लोगों को पीने एवं घरेलू उपयोग के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया दासो‌ हेंब्रम को आवेदन देकर जलमीनार के मोटर की मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: सनडांगरी में मोटर खराब होने से जलापूर्ति बंद, ग्रामीण परेशान मुखिया ने कहा कि जलमीनार के मोटर की मरम्मत के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सूच...