घाटशिला, सितम्बर 30 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा के राजालबांध में सदगोप समाज की ओर से बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए। समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान सदगोप समाज के उत्थान, विकास एवं सामाजिक एकजुटता को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समाज के हित में बेहतर कार्य करने तथा आपसी समन्वय के साथ सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर विधायक समीर महंती ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- महिला किसान उत्पादक समूह की वार्षिक आम सभा में शामिल हुए विधायक समीर मोहंती सामाजिक एकता और आपसी सहयोग के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों तक प...