घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव निवासी जयंत पाईकिरा की मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जयंत काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान माटियाल स्थित एनएच-49 पर सत्कार होटल के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जयंत की मौके पर ही मौत हो गई।जयंत की शादी करीब छह वर्ष पहले पश्चिम बंगाल में हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा पांच वर्षीय बेटी रूपसी और दो वर्षीय बेटी है। परिजनों के अनुसार, जयंत परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट के साथ दोनों बच्चियों के भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।बुधवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों ...