Ghatsila News: सड़क सुरक्षा के लिए लगी लोहे की रेलिंग चोरी, हादसे का खतरा बढ़ा
घाटशिला, सितम्बर 24 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह के केसरपुर से नरसिंहपुर होते हुए सातगुरुम नाला जाने वाली मुख्य सड़क पर सड़क सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की रेलिंग को अज्ञात चोर उखाड़कर ले गए। रेलिंग चोरी होने से ग्रामीणों में नाराजगी है और हादसे की आशंका बढ़ गई है।ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क पर कई घुमावदार मोड़ हैं, जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे लोहे की रेलिंग लगाई गई थी, ताकि अनियंत्रित वाहन खाई में गिरने से बच सकें। रेलिंग हट जाने से सड़क का यह हिस्सा अब असुरक्षित हो गया है।ग्रामीणों ने रेलिंग चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाघुड़िया पंचायत की मुखिया पविता सिंह द्वारा मामले को लेकर गालूडीह थाना में आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.