घाटशिला, नवम्बर 22 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बिरसा चौक से शीशाखुन जाने वाली मुख्य सड़क पर मिट्टी गिरे रहने से राहगीरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बाइक सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ गया है। ‌जानकारी हो कि इन दिनों धान की कटनी चल रही है। पिछले दो दिनों हुई बारिश से धान के खेतों में भी पानी जमा है। ‌धान काटने वाली मशीन धान कटनी के बाद खेत से निकल कर सड़कों पर आती है तो इससे सड़क पर काफी मात्रा में गीली मिट्टी गिर रही है। वहीं खेतों से धान लेकर आने वाले वाले ट्रैक्टरों के चक्कों से भी गीली मिट्टी सड़क पर गिर रही है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: नामोपाड़ा में दुर्घटना को दावत दे रही है बांस के फट्टों की जाली ‌सड़क पर जगह-जगह गीली मिट्टी गिरे रहने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दु...