Ghatsila News: सड़क निर्माण के लिए भूमि देने का दिया भरोसा
घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नगर प्रबंधक अनंत खलको एवं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा ने चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच के गौड़पाड़ा में सड़क निर्माण से संबंधित भूमि को लेकर प्रमुख उद्योगपति श्यामल खां से मंगलवार को मुलाकात की। इसके साथ सड़क निर्माण के लिए भूमि देने का आग्रह किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बातचीत में सड़क निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने को लेकर श्यामल खां की सहमति प्राप्त हुई। यह पहल गौड़पाड़ा के लोगों के आवागमन एवं सुविधा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। विदित हो कि गौड़पाड़ा में सड़क पतली होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण नगर पंचायत के तहत सड़क का निर्माण भी नहीं हो रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.