घाटशिला, सितम्बर 6 -- Ghatsila News: मुसाबनी। 3 अगस्त की दोपहर को मुसाबनी हाता मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल सूरदा निवासी छात्र कुणाल लामा( 15 )की इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे कोलकाता के अस्पताल में मृत्यु हो गई। उसकी मौत की खबर से सूरदा में मातम पसरा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। केंद्रीय विद्यालय सुरदा कक्षा 9 का छात्र कुणाल लामा स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूल वेन से वापस घर लौट रहा था, पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दिया, इस दुर्घटना में स्कूल वैन में बैठे 6 विद्यार्थी तथा दो बाइक सवार घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया था, कुणाल के सर में गंभीर चोट लगी थी, वह बेहोश था, परिजन उसे टीएमएच ले गए वहां से कांग्रेस नेता ...