घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के चितालडांगा के पास चढ़ईडुबा नाला पर निर्माणाधीन पुल के पास डायवर्सन के दुरुस्त किए जाने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। विदित हो कि विगत रविवार की रात हुई बारिश से निर्माणाधीन पुल के पास आवागमन के लिए संवेदक द्वारा बनवाया गया डायवर्सन बह गया था इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया था। संवेदक द्वारा पुराने पुल के पास डायवर्सन को दुरुस्त करवाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। हालांकि बारिश का दौर जारी है। इसलिए बनाए गए डायवर्सन पर कीचड़ है। जहां-जहां कीचड़ है वहां ईंट के टुकड़े डलवाये गये हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: डायवर्सन दुरुस्त होने से ग्रामीणों को मिली राहत इससे पुराने पुल से आवागमन हो रहा है। हालांकि कीचड़ के कारण वाहनों के परिचालन मे...