Ghatsila News: संवेदक ने डायवर्सन को करवाया दुरुस्त, आवागमन शुरू
घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के चितालडांगा के पास चढ़ईडुबा नाला पर निर्माणाधीन पुल के पास डायवर्सन के दुरुस्त किए जाने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। विदित हो कि विगत रविवार की रात हुई बारिश से निर्माणाधीन पुल के पास आवागमन के लिए संवेदक द्वारा बनवाया गया डायवर्सन बह गया था, इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया था। संवेदक द्वारा पुराने पुल के पास डायवर्सन को दुरुस्त करवाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। हालांकि बारिश का दौर जारी है। इसलिए बनाए गए डायवर्सन पर कीचड़ है। जहां-जहां कीचड़ है वहां ईंट के टुकड़े डलवाये गये हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: संवेदक ने डायवर्सन को दुरुस्त करवाया इससे पुराने पुल से आवागमन हो रहा है। हालांकि कीचड़ के कारण वाहनों के परिचालन में परेशानी हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.