घाटशिला, सितम्बर 17 -- Ghatsila News: गालूडीह। बाघुड़िया पंचायत में आत्मा स्वीकृत एवं एक्सटेंशन योजना अंतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया। गोष्ठी के दौरान किसानों को बीज उपचार, मिट्टी नमूना संग्रहण, मिट्टी जांच का महत्व, खरीफ फसल में लगने वाले रोग एवं कीट और उसका निदान साथ ही सब्जियों में रोग एवं कीट और उसका निदान, जैविक कीटनाशी, संतुलित उर्वरक का प्रयोग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में डॉ. देवाशीष महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश भकत, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बृजेश कुमार, जनसेवक अमर पांडेय, सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिकला महतो, कृषि मित्र पविता सिंह सहित ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम सोरेन, पंचानन महतो, रामचंद्र सिंह समेत अमरूद बाटी, सुवास महतो, रामहेन टुडू, विरेन्द्र गोप, मंचान सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी ...