Ghatsila News: संगठन मजबूती, रविदास जयंती एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा बहरागोड़ा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
घाटशिला, जुलाई 29 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बहरागोड़ा मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, आगामी संत रविदास जयंती को भव्य रूप से आयोजित करना तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देने पर रहा। जिस पर उपस्थित नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा गहन विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री बापतू साव, मंडल प्रभारी चंदना मुर्मू, मंडल प्रवासी ज्योत्स्नामोई बैरा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, मंजुला पलाई, वरिष्ठ नेता रंजीत बाला एवं मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Chatra News: संगठन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.