घाटशिला, अगस्त 4 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को बरसोल मंडल के छोटापारुलिया शक्ति केंद्र अंतर्गत छोटा तारुआ गांव में मंडल अध्यक्ष कमल कांत सिंह की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी कृष्णा पाल, मंडल प्रवासी श्रीवत्स घोष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी गौरी शंकर गोंडों उपस्थित थे। बैठक का संचालन देबब्रत दे ने किया। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संयोजक, सह-संयोजक तथा दो शक्ति केंद्रों के नेताओं का चयन किया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा, एसआईआर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। स...