Ghatsila News: संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास सड़क पर पलटा ट्रक, राहगीर बाल-बाल बचे
घाटशिला, अक्टूबर 3 -- Ghatsila News: जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान आसपास से गुजर रहे राहगीर एवं वाहन चालक बाल-बाल बच गए। ट्रक के अचानक पलटने से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार ट्रक बर्मामाइंस की ओर से स्टेशन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.