Ghatsila News: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम से मनी
घाटशिला, अगस्त 14 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी बाजार में अवस्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा की 8वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जेएसआर ग्रुप के युवा सदस्यों द्वारा मंदिर में पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को पंडित मनमथ महापात्र ने पूजा एवं हवन के साथ संपन्न कराया जिसमें काफी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए। इस मौके पर रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही हनुमान जी के भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो रहा था। पूजा सम्पन्न होने के उपरांत प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच खीर का वितरण किया गया। जिसे पुरी श्रद्धा एवं आदर के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से जयदेव दास, राजेश प्रजापति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.