Ghatsila News: श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 23 से, रूपरेखा तय
घाटशिला, नवम्बर 20 -- Ghatsila News: चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित (मानस नगर) स्टील फैक्ट्री परिसर में 23 से 29 नवंबर तक सात दिवसीय मानस चतुःशती समारोह का आयोजन होगा। इसके सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को आयोजन समिति और स्थानीय लोगों की एक बैठक रवि झुनझुनवाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। रवि झुनझुनवाला ने कहा कि यह भव्य आयोजन चाकुलिया के लिए गर्व की बात है। इसे सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। समारोह के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए बैठक में अलग-अलग टीमों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: मानस नगर में सात दिवसीय मानस चतुःशती समारोह 23 से: आयोजन को भव्य बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.