Ghatsila News: श्यामसुंदरपुर में ससुराल आए युवक की पेड़ से झूलती लाश बरामद
घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार को एक युवक की लाश एक पेड़ की डाली से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे में झूलती बरामद की गई है। सूचना पाकर श्यामसुंदरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लाश को फंदा से उतरवा कर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बलियाबेड़ा थाना क्षेत्र के ढेरगड़िया गांव के गौतम महाकुड़ 32 के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक गौतम महाकुड़ वांदना पर्व के अवसर पर श्यामसुंदरपुर में अपने ससुराल आया था। दोपहर में स्वर्णरेखा नदी में नहाने के लिए निकला था। श्यामसुंदरपुर के थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.