Ghatsila News: श्यामपाड़ा ठाकुरबारी मंदिर प्रांगण में अन्नकूट पूजा विधि-विधान के साथ हुई संपन्न
घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पारुलिया पंचायत अंतर्गत श्यामपाड़ा ठाकुरबारी प्रांगण में मंगलवार को अन्नकूट पूजा विधि-विधान के साथ हुई। पुजारी शिवनारायण महापात्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। इस अवसर पर श्री कृष्ण की मूर्ति को फूलों से सजाया गया। 16 प्रकार के पकवान प्रसाद के रूप में चढ़ाये गये। गांव की कीर्तन कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन प्रस्तुत किया। भक्तों के बीच रास को लीला प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं के मुताबिक यह पूजा घर की सुख,शांति व समृद्धि के लिए की जाती है। रासलीला प्रस्तुत करने के लिए पश्चिम बंगाल से कीर्तन मंडली को बुलाया गया था। सभी लोग रासलीला सुनने के बाद भक्त विभोर हो उठे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.