Ghatsila News: शिविर में 63 मरीजों की स्वास्थ्य नेत्र जांच
घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में मुसाबनी प्रखंड की माटीगोड़ा पंचायत में ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 63 ग्रामीणों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें 23 मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया, जबकि दो मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए राम मनोहर लोहिया नेत्रालय रेफर किया गया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, दवाइयां और नेत्र जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से डॉ. जया मोइत्रा, राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार और मुकेश बेरा उपस्थित रहे। यूसील की ओर से मनोज हेम्ब्रम ने शिविर का संचालन एवं समन्वय किया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया बॉबी मार्डी तथा जिला प्रधान सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.