घाटशिला, जुलाई 24 -- Ghatsila News: घाटशिला। राज्य सरकार एवं जिला परिवहन विभाग द्वारा युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं मोटरयान परिचालन हेतु लाइसेंस जारी करने के लिए जिले भर में चलाए जा रहे द्विस्तरीय मोटरयान परिचालन के पहले चरण में घाटशिला प्रखंड सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर लगाकर युवाओं एवं युवतियों को प्रारंभिक परिचालन अनुज्ञा पत्र तीन माह हेतु निर्गत किया गया। शिविर में परिचालन को 275 युवक-युवतियों को अस्थायी रुप से लाइसेंस निर्गत किया गया। शिविर का लाभ उठाने के लिए सुबह से ही विभिन्न पंचायत प्रखंडों के लोग पहुंच चुके थे। अनुज्ञप्ति पत्र प्राप्ति के लिए प्रज्ञा केंद्र से रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क अदा करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Dumka News: स्लॉट बुकिंग की जानकारी के अभाव में सरैयाहाट के युवक ड्राइविंग लाइसेंस शि...