Ghatsila News: शिविर में 27 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच
घाटशिला, सितम्बर 7 -- Ghatsila News: घाटशिला। भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन के नेतृत्व में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। शिविर में ब्रह्मानंद के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. देबदूत सोरेन ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में 27 रोगियों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सकीय जांच का लाभ उठाया। शिविर में पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक भी किया गया। खुशी जोहार फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह स्वास्थ्य सेवा अभियान पिछले कई वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है। डॉ. देबदूत सोरेन और डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन की ओर से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.