Ghatsila News: शिविर में 22 लोगों ने किया रक्तदान
घाटशिला, अक्टूबर 5 -- Ghatsila News: घाटशिला। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा प्रदेश आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन के नेतृत्व में रविवार को एंजल्स गार्डन स्कूल, कालापाथर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवा, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में घाटशिला के सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर भाजपा नेता दिनेश साव, संजय महाकुड़ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: आरएसएस सरायकेला द्वारा सदर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.