Ghatsila News: शिविर में 203 आवेदकों को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस
घाटशिला, जुलाई 15 -- Ghatsila News: चाकुलिया। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय परिवहन विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 240 लोगों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिनमें जांच के बाद 203 आवेदकों को लाइसेंस वितरित किया गया, जबकि 37 आवेदन दस्तावेजों की त्रुटि के कारण लंबित रहे। विधायक ने कहा कि अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जमशेदपुर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि सरकार ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित कर रही है। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। मौके पर डीटीओ दिलीप कुमार, बीडीओ आरती मुंडा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 96 अभ्यर्थी हुए सफल, 13 अभ्यर्थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.