घाटशिला, नवम्बर 7 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। शिक्षा विभाग पूर्वी सिंहभूम, झारखंड सरकार, धालभूमगढ़ प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की पहल पर विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड से संबंधित अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट की सुविधा प्रत्येक विद्यालय में मुहैया करवा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम की बेत झरिया में शिविर लगाकर 20 बच्चों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट किया गया। शिविर में किसी भी विद्यालय के छात्रों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट किया जायेगा। विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के बच्चों को भी इसका लाभ मिल रहा है। शिविर में शनिवार को स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...