घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड की हेसंलबिल पंचायत अंतर्गत जाहातु गांव में मानवता और सामाजिक एकजुटता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। मरांग बुरू सोसाइटी, जाहातु एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित वार्षिक रक्तदान शिविर में इस वर्ष 136 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं। जाहातु गांव की यह 20 वर्षों की निरंतर पहल आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। 136 रक्तदाताओं की भागीदारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होकर संकल्प लेता है...