घाटशिला, सितम्बर 13 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच एक बैठक शिक्षा के विकास को ले शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने दीप जलाकर किया। बैठक में शिक्षकों ने विद्यालय की आवश्यकता एवं समस्याओं के साथ अभिभावकों से सहयोग की बात रखी। शिक्षकों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं बच्चों के शिष्टाचार में कमी पर बात रखते हुए उनके द्वारा विद्यालय अवधि में विद्यालय में पेश किया जा रहे आचरण पर खुलकर अभिभावकों के समक्ष बात रखी। विद्यालय के छात्र-छात्रों द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपने खेलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय द्वारा उन्हें मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: पाटन के प्लस टू हाई स्कूल में पीटीएम में हुई गहन चर्चा टाटा सीनी ...