घाटशिला, जुलाई 28 -- Ghatsila News: मुसाबनी। वर्षों से चली आ रही सामाजिक मान्यताओं के बीच मुसाबनी में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने बेटियों की भूमिका को नई पहचान दी। जीसीजेडी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद कुंदन कुमार सिंह के निधन के बाद उनकी तीनों पुत्रियों ने न केवल पिता की अर्थी को कंधा दिया, बल्कि बड़ी पुत्री पूनम सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्में भी पूरी कीं। यह दृश्य अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति को भावुक कर गया। यह भी पढ़ें- गिद्दी सी कॉलेज में शोक सभा का आयोजनअंतिम यात्रा में शामिल लोग कुंदन कुमार सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए विद्यालय परिसर में रखा गया, जहां हजारों विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंतिम यात्र...