घाटशिला, जुलाई 29 -- Ghatsila News: घाटशिला। मुसाबनी क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी एवं जीसीजीडी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह के निधन से पूरे शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Simdega News: साइमन तिग्गा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजनश्रद्धांजलि सभाएं उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में शोक सभाओं का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय परिवार ने उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रेरणास्रोत बताया। जीसीजीडी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों...