Ghatsila News: शारदा कंपनी के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना
घाटशिला, अक्टूबर 23 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा के स्थानीय युवाओं के रोजगार और हक-अधिकारों की अनदेखी के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा बहरागोड़ा ब्लॉक कमेटी द्वारा कलन महतो के नेतृत्व में आज शारदा कंपनी के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन में क्षेत्र के हजारों युवाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कलन महतो के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने कंपनी प्रबंधन की तानाशाही और स्थानीय नीति की अनदेखी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष तपन महतो एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम महतो विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा आंदोलन को मजबूती देने के लिए राजा कालिंदी, अशोक बारीक, स्वरूप प्रधान, अभिषेक कुमार, असित महतो एवं पार्टी के कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी व का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.