Ghatsila News: शाफ्ट हादसे के बाद यूसील माइंस पहुंचे अतिरिक्त सचिव, अधिकारियों के दौरे से बढ़ी हलचल
घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। यूसील जादूगोड़ा यूरेनियम माइंस में हाल ही में शाफ्ट की ढलाई गिरने की घटना के बाद सोमवार को उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम ने खदान का दौरा किया। टीम में नई दिल्ली के कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त सचिव राहुल शर्मा (आईएएस), पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन, घाटशिला एसडीएम अमिताभ भगत और मुसाबनी बीडीओ अदिति गुप्ता शामिल थे। इस दौरान यूसील के सीएमडी डॉ. कचम आनंद राव, डीजीएम राकेश कुमार समेत कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने यूसील प्रबंधन के साथ बैठक कर कंपनी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद अधिकारियों ने जादूगोड़ा यूरेनियम माइंस के अंदर जाकर खदान की स्थिति का जायजा भी लिया। हालांकि, शाफ्ट की ढलाई गिरने की घटना के बाद अचानक हुए इस उच्चस्तरीय दौरे ने कई सवाल ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.