Ghatsila News: शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
घाटशिला, अक्टूबर 18 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ पुलिस ने अंचल पुलिस निरीक्षक एके सिंह एवं थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा तथा अंचल निरीक्षक मनोहर लिंडा के नेतृत्व में नरसिंहगढ़ बाजार से हनुमान वाटिका होते हुए धालभूमगढ़ चार चक्का, स्टेशन रोड, पटनायक सोल, सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल तक पैदल मार्च किया। पैदल मार्च से पुलिस प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा शांतिपूर्ण पूजा संपन्न करवाने का संदेश दिया। प्रशासन ने पूजा कमेटी को पुनः एक बार अपनी व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही। कमेटी के स्वयंसेवकों को एक अलग पहचान देने की बात कही। पंडालों में अग्नि शमन की पूरी व्यवस्था, तथा प्रवेश एवं निकास द्वार खुला तथा अलग-अलग रहने की बात पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन ने निकाला फ्लैग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.