घाटशिला, सितम्बर 14 -- Ghatsila News: डुमरिया। गणेश चतुर्थी व भगवान विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रविवार को डुमरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गंगामनी हांसदा ने की। बैठक में थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन सहित शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र की छह गणेश पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। थाना प्रभारी ने पूजा समितियों से निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना संपन्न कराने और इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, सड़कों पर युवाओं द्वारा तेज रफ्तार बाइक चलाने की समस्या का मुद्दा उठाया। यह भी पढ़ें- Purnia News: गणेश चतुर्द...