घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित शनि मंदिर पूजा कमेटी द्वारा बुधवार को शनिदेव जन्मोत्सव सह वार्षिक पूजानुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। पुजारी प्रदीप ओझा ने मंत्रोच्चार कर लोगों की पूजा संपन्न कराई। पूजा के पश्चात हवन किया गया। शाम में भंडारा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। पूजा को सफल बनाने में हरि साधन मल्लिक, सुब्रत चक्रवर्ती, पंकज कुईला, शंकर दास, बाप्पी दास, राजु दास, रविन्द्र सिंह, झंटू पोलाई, मोनू पोलाई, संजय घोष, नाडू दास समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: शनि देव जन्मोत्सव स...