घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मूसलाधार बारिश के कारण शंख एवं स्वर्णरेखा नदी उफान पर है। इसके कारण देवली का लकड़ाडुंगरी टोला टापू बन गया। टोला चारों ओर से शंख नदी के पानी से घिर जाने के कारण टोला के करीब दो दर्जन धीवर परिवार करीब 18 घंटे तक अपने घरों में बंधक बने रहे, नदी में पानी के बहाव तेज होने के कारण लकड़ाडुंगरी टोला पूरी तरह से कट गया था। टोला में अधिकांश घीबर परिवार निवास करते हैं, नदी से मछली पकड़ कर उनकी आजीविका चलती है, शंख एवं स्वर्णरेखा नदी में आई बाढ़ के कारण इन धीवर परिवारों को संकट झेलना पड़ा। कई परिवारों के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई, क्योंकि प्रतिदिन मछली पकड़ कर उसे बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले परिवारों को नदी में आए उफान के कारण रोजी पर संकट आ गया। आवश्यक सामानों की खरीदारी करने के लिए भी नद...