घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: मुसाबनी। मूसलाधार बारिश के कारण शंख एवं स्वर्णरेखा नदी उफान पर है। इसके कारण देवली का लकड़ाडुगरी टोला टापू बन गया। लकडाडुंगरी टोला चारों ओर से शंख नदी के पानी से घिर जाने के कारण टोला के करीब दो दर्जन धीवर परिवार करीब 18 घंटे तक अपने घरों में बंधक बने रहे, नदी में पानी के बहाव तेज होने के कारण लकड़ाडूंगरी टोला पूरी तरह से कट गया था। यह भी पढ़ें- Chatra News: लगातार तीन दिनों की बारिश से जलमग्न हुआ परसिया गांवपरिवारों की कठिनाई टोला में अधिकांश घीबर परिवार निवास करते हैं, नदी से मछली पकड़ कर उनकी आजीविका चलती है, शंख एवं स्वर्णरेखा नदी में आई बाढ़ के कारण इन धीवर परिवारों को संकट झेलना पड़ा। कई परिवारों के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई, क्योंकि प्रतिदिन मछली पकड़ कर उसे बेचकर परिवार का भरण पोषण करन...