Ghatsila News: शंकरदा : 1-0 से फुटबॉल प्रतियोगिता में भागाबांध चैंपियन
घाटशिला, नवम्बर 11 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड की शंकरदा पंचायत में 32 टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेरवाड़ माडेर लोवाडीह की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खिताबी भिड़ंत में रुसिका स्पोर्ट्स भागाबांध की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन लाइन रिचितुका को 1-0 से हराकर विजेता (चैंपियन) बनने का गौरव हासिल किया, जबकि ओपन लाइन रिचितुका उपविजेता बना। भागाबांध टीम की इस जीत के नायक पीथो सोरेन रहे, जिन्होंने शानदार गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। अंतिम समय तक ओपन लाइन रिचितुका की टीम ने बराबरी के लिए जोर लगाया, लेकिन भागाबांध के खिलाड़ियों ने अपनी बढ़त कायम रखी। इसके पूर्व पहले सेमीफाइनल में मारंग बुरु एफसी और रुसिका स्पोर्ट्स भागाबांध के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भागाबांध ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.