Ghatsila News: वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प
घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: गालूडीह। जोड़सा पंचायत के हुपुडीह गांव में वन रक्षा समिति और टीएसआरडी के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव सह रक्षा बंधन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण और सुरक्षा का संकल्प लिया।विधायक ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वन केवल पेड़-पौधों का समूह नहीं, बल्कि जीवन, जलवायु संतुलन, जल स्रोतों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार हैं। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। इनके संरक्षण के बिना सतत विकास संभव नहीं है।समारोह में ग्रामीणों ने भी वनों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.